Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Construction: सदर सराय में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 2,500 वर्गमीटर जमीन कराई कब्जामुक्त

Illegal Construction: सदर सराय में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 2,500 वर्गमीटर जमीन कराई कब्जामुक्त

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने अपने अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण और सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को सेक्टर-46 स्थित सदर सराय कॉलोनी में प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर करीब 2,500 वर्गमीटर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।

यह कार्रवाई नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश के निर्देश पर की गई। निर्देश मिलने के बाद भूलेख विभाग, वर्क सर्किल-3 और पुलिस बल की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। टीम ने कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाए गए कमरों, नालियों और अन्य निर्माणों को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के बाद करीब 2,500 वर्गमीटर सरकारी जमीन को पूरी तरह कब्जामुक्त कराया गया। प्राधिकरण ने अब इस जमीन पर दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए निगरानी व्यवस्था भी मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

साइट स्टाफ को रोजाना निरीक्षण के निर्देश

प्राधिकरण की ओर से संबंधित साइट स्टाफ को कब्जामुक्त कराई गई जमीन का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि साइट स्टाफ को प्रतिदिन किए जाने वाले निरीक्षण की रिपोर्ट संबंधित अवर अभियंता को उपलब्ध करानी होगी।

इस व्यवस्था का उद्देश्य जमीन पर दोबारा अवैध निर्माण या अतिक्रमण की किसी भी कोशिश को समय रहते रोकना है। प्राधिकरण क्षेत्र में सरकारी और नियोजित भूमि की निगरानी लगातार करने की तैयारी में है।

अवैध निर्माण पर आगे भी होगी कार्रवाई

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण, अतिक्रमण और भू-उपयोग नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों की निगरानी जारी है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों के मुताबिक, सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त रखना और शहर के नियोजित विकास को सुनिश्चित करना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। बिना अनुमति निर्माण करने और सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें