Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Suicide: सातवीं मंजिल से गिरकर 52 वर्षीय महिला की मौत, डिप्रेशन की बात सामने आई

Noida Suicide: सातवीं मंजिल से गिरकर 52 वर्षीय महिला की मौत, डिप्रेशन की बात सामने आई

नोएडा। सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में सोमवार सुबह सातवीं मंजिल से गिरकर 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-113 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में महिला के पिछले कई महीनों से डिप्रेशन से परेशान होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान विकासपुरी, दिल्ली निवासी 52 वर्षीय प्रभजोत कौर के रूप में हुई है। वह करीब तीन दिन पहले अपनी बड़ी बहन के घर नोएडा आई थीं। सोमवार सुबह घर में उनकी बहन और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। प्रभजोत ने सुबह की सैर पर जाने की बात कही और घर से बाहर निकल गईं।

पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला पार्क में जाने के बजाय सोसाइटी की सातवीं मंजिल पर पहुंच गईं। वहां कॉमन एरिया में रखे प्लास्टिक के स्टूल की मदद से वह ऊंचाई तक पहुंचीं और नीचे गिर गईं। महिला के गिरने की आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे। इसके बाद उनके परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रभजोत कौर के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे हैं, जो गुरुग्राम में अपने परिवार के साथ रहते हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि महिला पिछले कई महीनों से डिप्रेशन से परेशान थीं। परिवार के लोग उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें अपने पास रहने के लिए बुलाते रहते थे।

सेक्टर-113 थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार महिला डिप्रेशन में थीं। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिल सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में मृतका के परिजनों की ओर से थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है।

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें