Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Noida Airport: फर्जी वीडियो मामले में ‘सच बोलो’ फेसबुक अकाउंट के खिलाफ एफआईआर, पुलिस ने शुरू की जांच

Noida Airport: फर्जी वीडियो मामले में ‘सच बोलो’ फेसबुक अकाउंट के खिलाफ एफआईआर, पुलिस ने शुरू की जांच

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर फर्जी और भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के मामले में जेवर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एयरपोर्ट प्रबंधन की शिकायत के आधार पर थाना जेवर में ‘सच बोलो’ नाम से संचालित फेसबुक अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब वीडियो के स्रोत और उसकी वास्तविकता की जांच कर रही है।

एयरपोर्ट प्रबंधन की शिकायत के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को ‘सच बोलो’ नाम के फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो अपलोड किया गया था। इसमें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जलभराव जैसी स्थिति दिखाई गई थी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने वीडियो को कथित तौर पर गलत और भ्रामक बताते हुए आरोप लगाया कि इसमें एयरपोर्ट की वास्तविक परिस्थितियों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।

शिकायत में कहा गया है कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ। इससे आम लोगों और यात्रियों के बीच एयरपोर्ट की वास्तविक स्थिति को लेकर भ्रम पैदा हो सकता है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने आशंका जताई कि इस तरह की सामग्री से यात्रियों, हितधारकों और आम लोगों को गलत जानकारी मिल सकती है तथा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की छवि और प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है।

एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से यह शिकायत मयंक कुमार, शिफ्ट इंचार्ज, सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन-एन की ओर से थाना जेवर में दी गई है। शिकायत में सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की जांच कर उसके संबंध में कानून के तहत उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

अब पुलिस वीडियो के मूल स्रोत, उसे फेसबुक पर अपलोड करने वाले अकाउंट, वीडियो की वास्तविकता और उसके प्रसार की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो किस उद्देश्य से तैयार या प्रसारित किया गया था और क्या एयरपोर्ट की गलत तस्वीर जानबूझकर पेश की गई।

जेवर थाना पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट और वायरल वीडियो से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें