Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Bulandshahar : बुलंदशहर में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने की जनसुनवाई, 47 महिलाओं ने रखीं समस्याएं

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर गुरुवार को बुलंदशहर पहुंचीं। उन्होंने जिला पंचायत हॉल में जनसुनवाई की, जिसमें जनपद की 47 महिलाओं ने आयोग की अध्यक्ष के समक्ष अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं।

जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में विजया रहाटकर ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों में पूरे देश में कमी आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस को शिकायत मिलने पर जल्द से जल्द त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। आयोग का प्रयास है कि महिलाओं के साथ कोई तकलीफ हो रही हो तो वे बिना डरे सामने आएं और प्रशासनिक व्यवस्था में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है और इसकी जनसंख्या सबसे अधिक है। साथ ही उत्तर प्रदेश दिल्ली से सटा हुआ है, इन दो कारणों से उत्तर प्रदेश से शिकायतें आयोग के पास भी आती हैं।

अध्यक्ष ने दावा किया कि जहां-जहां जागरूकता पहुंचती है वहां शिकायतें भी अधिक आती हैं, लेकिन महिला संबंधी सभी अपराधों में अब गिरावट देखने को मिल रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस को अपनी तरफ से कार्रवाई कर पीड़िता को न्याय दिलाना चाहिए।

इससे पहले विजया रहाटकर ने नगर के डीएवी इंटर कॉलेज पहुंचकर छात्राओं और नव अध्यापिकाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों, पोक्सो एक्ट सहित अन्य कानूनों के प्रति जागरूक किया और कहा कि वे अपने अधिकारों को जानें तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत आवाज उठाएं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, एडीएम, एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें