Uttar Pradesh : अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने हापुड़ में किया कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन, गूंजे ‘बम-बम भोले’ के जयकारे

0
2

Hapur News (सौरभ) : ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के साथ अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा हापुड़ में कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन किया गया। शिविर में कांवड़ियों के लिए शुद्ध भोजन, दवाइयां और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है।

शिविर में महामंडलेश्वर भगवती पुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय नारायण भट्ट, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदु सोलंकी, राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह, दीपक सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नीतू यादव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय संयोजक ने सहभागिता की। हापुड़ के कार्यकर्ताओं ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा अंकित यादव, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव युवा मोर्चा रवि चौधरी, सुमित, सुरेंद्र त्यागी, विशाल सभासद, पूर्व सभासद अजय कस्तूरी, संजय शर्मा, जिला संगठन मंत्री श्योदान सिंह, अभिषेक, हर्ष, अनिल सैनी और शाहिद सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करना ही उनका उद्देश्य है। शिविर में आने वाले कांवड़ियों के स्वास्थ्य, भोजन और आराम का विशेष ध्यान रखा जाएगा।