राज्यउत्तर प्रदेश

Dowry Murder: दहेज हत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार

Dowry Murder: दहेज हत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार

नोएडा। थाना कासना पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या के मामले में वांछित पति और सास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को सिरसा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया। इस मामले में मृतका के भाई की शिकायत पर 28 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, मृतका के भाई ने थाना कासना में तहरीर देकर अपनी करीब 25 वर्षीय बहन तनु को दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने और उसकी हत्या का आरोप लगाया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया।

पुलिस ने बताया कि 29 जुलाई को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मृतका तनु के पति अमित भाटी पुत्र स्वर्गीय जगन भाटी उर्फ जगन्नाथ और सास किरशन पत्नी स्वर्गीय जगन भाटी उर्फ जगन्नाथ के रूप में हुई है। दोनों ग्राम घंघौला, थाना कासना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, थाना कासना में मुकदमा अपराध संख्या 150/2026 के तहत धारा 80/85 बीएनएस और 3/4 दहेज अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button