राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

Uttar Pradesh : बुलंदशहर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई, जताई खुशी

Bulandshahar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में कांग्रेसियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर नगर के मलका पार्क और काला आम चौराहे पर खुशी का इजहार किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि सरकार ने तानाशाही की सभी हदें पार कर दी थीं। छात्रों ने आंदोलन के जरिए सरकार को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस ने युवाओं और छात्रों को “अच्छे दिन” का ख्वाब दिखाकर सरकार बनाई थी, लेकिन सब छलावा साबित हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया और स्वयं हर स्तर पर आवाज उठाई।

शहर अध्यक्ष रवि वर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष प्रशांत बाल्मीकि, नरेंद्र चौधरी, नईम मंसूरी, आशु कुरैशी, आदेश मुद्गल सहित अन्य नेताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में छात्रों के आंदोलन को समर्थन कर संघर्ष किया और पुलिस की तानाशाही को झेला। उन्होंने मांग की कि मोदी सरकार के इशारे पर छात्रों के साथ बर्बरता करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, शहर अध्यक्ष रवि वर्मा, नरेंद्र चौधरी, प्रशांत बाल्मीकि, किशन चौधरी, नईम मंसूरी, नाफे अंसारी, आशु कुरैशी, आदेश मुद्गल, मनोज शर्मा, डॉ. एस.डी. शर्मा, आदर्शदेव शर्मा, अनिल शर्मा, नरेश शर्मा, सादिक सैफी, मुशीर खान, सुरेंद्र उपाध्याय, अनवर चौहान, अभिलाष बाल्मीकि, खालिद खान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button