Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Traffic Police: नोएडा में यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 6,580 ई-चालान और 19 वाहन सीज

two-vehicle-thieves-arrested-in-noida-stolen-bike-and-thousands

Traffic Police: नोएडा में यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 6,580 ई-चालान और 19 वाहन सीज

नोएडा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान मैनुअल कार्रवाई और आईएसटीएमएस कैमरों की मदद से कुल 6,580 वाहनों के ई-चालान किए गए। इसके अलावा 19 वाहनों को सीज किया गया। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 2,533 चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त यातायात के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने विभिन्न प्रकार के यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। मैनुअल माध्यम से 2,423 और आईएसटीएमएस कैमरों के जरिए 4,157 वाहनों के ई-चालान किए गए।

अभियान के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 768 वाहन चालकों के चालान किए गए। फॉल्टी नंबर प्लेट वाले 409 वाहनों, मोडिफाइड साइलेंसर वाले 18 वाहनों और प्रेशर हॉर्न या हूटर का इस्तेमाल करने वाले 35 वाहनों पर भी कार्रवाई हुई। ओवरस्पीडिंग के मामले में 417 वाहनों के चालान किए गए।

यातायात पुलिस ने सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन मार्ग पर लोगों को नकली हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल से होने वाले खतरों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया। वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने तथा निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने की अपील की गई।

पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। यातायात पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें