राज्यबिहारराज्य

Bihar : पटना में विधानसभा पोर्टिको के बाहर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’ के लगे नारे

Patna (मृत्युंजय) : बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को विपक्षी नेताओं ने विधानसभा पोर्टिको के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए।

विपक्षी नेताओं ने ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’ और ‘बच्चों को न्याय दो’ के नारे लगाते हुए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और छात्रों के मुद्दों पर गंभीर नहीं है और केवल जुमलेबाजी कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ‘जुमलेबाजी करना बंद करो’ और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं ने सरकार से छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। विधानसभा के बाहर नारेबाजी के कारण कुछ देर तक माहौल गर्म रहा।

Related Articles

Back to top button