Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए मेरठ जोन की पुलिस ने शुरू की व्यापक तैयारियां

Hapur News : श्रावण मास में होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मेरठ जोन की पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर कांवड़ मार्गों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है और ड्यूटी पर तैनात होने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कांवड़ मार्गों के सत्यापन के दौरान मेरठ परिक्षेत्र में सड़क सुरक्षा से जुड़े कुल 441 स्थान चिन्हित किए गए हैं। इनमें हापुड़ में 64, मेरठ में 202, बुलंदशहर में 139 और बागपत में 36 स्थान शामिल हैं। इन सभी जगहों पर सड़क अवरोध, गड्ढे और निर्माण सामग्री जैसी बाधाओं को हटाने का कार्य कराया जा रहा है ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसी तरह विद्युत सुरक्षा के मद्देनजर कुल 673 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है। इनमें हापुड़ में 96, बुलंदशहर में 249, बागपत में 187 और मेरठ में 141 स्थान शामिल हैं। इन स्थानों पर झुके हुए बिजली के खंभे, लटकते या खुले तार तथा बिना बैरिकेडिंग वाले ट्रांसफार्मर जैसी समस्याएं पाई गई हैं। इनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कांवड़ ड्यूटी में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी को भीड़ प्रबंधन, आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार तथा तनावपूर्ण परिस्थितियों में संयम बनाए रखने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि श्रावण मास शुरू होने से पहले सभी आवश्यक सुधारात्मक कार्य पूरे कर लिए जाएं और अन्य विभागों के साथ समन्वय कर सभी कमियों को दूर किया जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ही पुलिसकर्मियों की कांवड़ ड्यूटी लगाई जाए, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का वातावरण मिल सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें