Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

युवक ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाया, मौत

लड़के से बात करने पर डांटा तो लड़की ने की आत्महत्या
लड़के से बात करने पर डांटा तो लड़की ने की आत्महत्या

अमर सैनी

नोएडा। दनकौर थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में रहने वाले 23 वर्षीय युवक ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। बेहद गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना दनकौर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि 23 वर्षीय नितिन ने घरेलू विवाद के चलते गुरुवार रात अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। बेहद गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है

लड़के से बात करने पर डांटा तो लड़की ने की आत्महत्या
नोएडा। थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल गांव में रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने अपने माता-पिता की डांट से नाराज होकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि लड़की अपनी एक दोस्त से बात कर रही थी, जिसे लेकर उसके परिवार वालों ने उसे डांटा था।
थाना प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि ग्राम याकूबपुर, प्रदीप भाटी निवासी सुबोध की 13 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी ने गुरुवार रात पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की अपने एक दोस्त से फोन पर बात कर रही थी, इसी बीच उसके परिवार वालों ने उसे देख लिया और डांटा। इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेल दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *