Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

हिंदू परिषद ने श्री राम जन्मोत्सव ने मनाया

सरस्वती शिशु मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद, नोएडा महानगर ने श्री राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया
हिंदू परिषद ने श्री राम जन्मोत्सव ने मनाया

अमर सैनी

नोएडा। सरस्वती शिशु मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद, नोएडा महानगर ने श्री राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया जिसमें महानगर मंत्री दिनेश महावर का बौद्धिक रहा। उन्होंने भगवान श्री राम के चरित्र का वर्णन करते हुए माता सीता के स्वयंवर में शिव जी के धनुष तोड़ने और श्रीराम के विवाह का प्रसंग सुनाया और बताया कि कैसे श्री राम ने मर्यादायें निभाईं, उन्होंने कहा कि पहले कई विवाह करने के साथ राजा की कई रानियाँ होने का प्रचलन था, परंतु श्रीराम ने सीता जी से विवाह करके एक ही रानी हो, ऐसा प्रण लेकर मर्यादा निभायी.

तत्पश्चात, गतवर्ष की भांति नोएडा शहर में श्री हनुमान जी की शोभा यात्रा निकालने के विषय पर विभाग, महानगर और प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओं के बीच यात्रा के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस बैठक में विभाग, नोएडा महानगर और प्रखंड के दायित्वान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में, विभाग संयोजक ललित , महानगर अध्यक्ष बहन छाया ,महानगर मंत्री दिनेश महावर, महानगर संयोजक सुमित, महानगर उपाध्यक्ष सतबीर, महानगर धर्म प्रसार प्रमुख राजीव शर्मा एवं महानगर सह प्रचार प्रमुख राहुल दुबे, सुरक्षा प्रमुख अजीत जी, सह धर्म प्रसार प्रमुख जितेंद्र जी व अन्य महानगर पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यकारणी के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *