Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

गरीबी खत्म करने के लिए कांग्रेस ने दी है 10 गारंटियां: कुमारी सैलजा

 

चंडीगढ़, 17 अप्रैल(कोमल रमोला ) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा गरीबी खत्म करने का दावा तो कर रही पर हालात पहले से ज्यादा खराब है। भाजपा अपने संकल्प पत्र में गरीब की सेवा की बात तो करती है पर गरीबी खत्म करने के मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में गरीबी खत्म करने की 10 गारंटियां दी है। जब तक गरीबों का उत्थान नहीं होगा देश तरक्की नहीं करेगा।

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा है कि महालक्ष्मी योजना के तहत हर गरीब घर की एक महिला के खाते में सीधे 8,500 रुपये हर महीने डाले जाएंगें, मजदूरी दोगुनी करते हुए मनरेगा सहित दैनिक न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाकर 400 रुपये किया जाएगा, सभी के लिए 25 लाख तक की मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, जिसमें जांच, दवाइयां, सर्जरी और निजी अस्पताल भी शामिल हैं। मजदूरों की रक्षा के लिए कदम उठाए जाएंगे जिसके तहत असंगठित और मजदूरों के लिए पेंशन, दुर्घटना और जीवन बीमा सहित व्यापक सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुफ्त शिक्षा का विस्तार करते हुए मिड डे मील के साथ मुफ्त सार्वजनिक स्कूली शिक्षा को कक्षा 12 तक बढ़ाया जाएगा। युवाओं के लिए रोजगार निर्माण किए जाएंगे जिसके तहत 30 लाख केंद्र सरकार की नौकरियां दी जाएंगी।

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने किसानों की सुरक्षित आजीविका के लिए भी बात कही है जिसके तहत किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी और कृषि ऋण माफी के लिए एक स्थायी आयोग का गठन किया जाएगा। शहरों में काम मिलने की गारंटी दी गई है जिसके तहत शहरी रोजगार गारंटी देते हुए शहरी गरीबों को काम प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रव्यापी सामाजिक-आर्थिक जातिगत गिनती यह सुनिश्चित करेगी कि कल्याणकारी योजनाएं उन लोगों तक पहुंचें जिन्हें इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। वंचित समुदायों का सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाया जाएगा जिसके तहत महिलाओं, दलितों, आदिवासियों को घर और व्यवसाय निर्माण के लिए बड़े लोन प्रदान किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *