Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

नोएडा प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ छेड़ा अभियान

नोएडा प्राधिकरण ने लगातार अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ
नोएडा प्राधिकरण ने लगातार अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने लगातार अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। प्राधिकरण की टीम अभियान के तहत अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर रही है। सीईओ डॉ.लोकेश एम. के निर्देश के बाद पिछले एक महीने में अलग-अलग 12 गांवों में कार्रवाई कर 56885 वर्ग मीटर जमीन को छुड़ाया गया है। इस जमीन की कीमत करीब 236 करोड़ आकी गई है। नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा करने भू माफिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की गई है। इस एक्शन के बाद भू माफिया में हड़कंप मचा गया हैं।

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम में बताया कि प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में अर्जित एवं कब्जा प्राप्त जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के लिए सिविल और भूलेख विभाग मिलकर कार्रवाई कर रहे हैं। पिछले एक महीने में 12 स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया जिसमें सदरपुर, मामूरा, सोरखा, असदुल्लापुर, मोहियापुर, गढ़ी समस्तीपुर, गुलावली आदि गांवों में स्थित सरकारी जमीन थी। इन सभी गांवों में कुल 17 खसरा नंबरों पर कार्रवाई कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। बुलडोजर से अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि सदरपुर में 6385, मामूरा में 500, सेक्टर-118 में 3500, सेक्टर-76 सोरखा में 5000, सेक्टर-78 सलारपुर में 3500, सोरखा जाहिबाबाद में 12000, असदुल्लापुर में 5000, मोहियापुर में 10000, गढ़ी समस्तीपुर में 5000, गुलावली में 1000 वर्ग मीटर सहित अन्य स्थानों पर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। कुल में कार्रवाई कर 56885 वर्ग मीटर जमीन को भूमाफियाओं से खाली कराया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *