Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

नोएडा प्राधिकरण बकायादार बिल्डर्स पर हुआ सख्त

नोएडा शहर में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम ने बकायेदार बिल्डर्स को सख्त हिदायत दी
नोएडा शहर में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम ने बकायेदार बिल्डर्स को सख्त हिदायत दी

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा शहर में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम ने बकायेदार बिल्डर्स को सख्त हिदायत दी, कि वे शीघ्र ही देयता राशि की 25 फीसदी राशि नोएडा प्राधिकरण में जमा करा दें। ताकि सैकड़ों फ्लैट बॉयर्स की रजिस्ट्री हो सके।

मालूम हो कि अभी तक 57 बड़े बकायेदार बिल्डर्स में से 47 ने 25 फीसदी रकम जमा करने की सहमति दी थी। जिसमें से 15 बिल्डर्स ने 9 अप्रैल तक 25 फीसदी राशि जमा करा दी। शेष 27 बिल्डर्स द्वारा अभी तक कोई राशि जमा नहीं कराई गई।
क्रेडाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने इन 27 बिल्डरों को 12 अप्रैल तक देय धनराशि प्रत्येक दशा में जमा कराने हेतु निर्देशित किया। बिल्डरों द्वारा 25 प्रतिशत धनराशि जमा कराने हेतु 15 दिन से एक माह तक का अतिरिक्त समय दिये जाने का अनुरोध किया। केडाई के पदाधिकारियों द्वारा भी आश्वस्त किया गया कि 12 अप्रैल तक संबंधित बिल्डरों से 25 प्रतिशत धनराशि जमा करा दी जाएगी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने केडाई के पदाधिकारियों को बताया कि 25 प्रतिशत धनराशि जमा कराये गये 15 बिल्डर्स द्वारा लगभग 1400 रजिस्ट्रियों करायी जानी है, जबकि 9 अप्रैल तक लगभग 325 रजिस्ट्रियों ही करायी गयी है। इस सम्बन्ध में बिल्डर्स को निर्देशित किया गया कि शीघ्र अतिशीघ्र अवशेष रजिस्ट्रियों कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में गीताम्बर आनन्द (संरक्षक), अमित जैन (अध्यक्ष), दिनेश कुमार गुप्ता (सचिव) तथा अन्य बिल्डर एवं प्राधिकरण की ओर से स्वतंत्र कुमार, वित्त नियंत्रक, कान्ति शेखर सिंह, विशेष कार्याधिकारी ग्रुप हाउसिंग, ए.के. सिंह, सहायक महाप्रबंधक, विवेक गोयल, प्रबंधक आदि उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *