Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

नोएडा के गांव सोरखा सेक्टर 115 में अवैध निर्माण पर चला नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर

नोएडा के गांव सोरखा सेक्टर 115 में अवैध निर्माण पर चला नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर
नोएडा के गांव सोरखा सेक्टर 115 में अवैध निर्माण पर चला नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर

नोएडा के गांव सोरखा सेक्टर 115 में अवैध निर्माण पर चला नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज नोएडा प्राधिकरण ने भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। प्राधिकरण ने जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण करने पर बुलडोजर चलाया है। यह कार्रवाई अथॉरिटी की तरफ से सोरखा गांव में की गई है। बुलडोजर चलाने के दौरान कुछ किसान नेताओं ने रोकने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस के समझाने के बाद किसान शांत हो गए। बुलडोजर से कार्रवाई के बाद आसपास के पास भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता का फायदा उठाकर भू-माफिया सेक्टर-115 गांव सोरखा में खसरा नंबर 14 और 15 पर अवैध तरीके से निर्माण करा रहे थे। अथॉरिटी के संज्ञान में आने के बाद प्राधिकरण की वर्क सर्किल-6 की टीम की अगुआई में अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। इस दौरान प्राधिकरण ने करीब पांच हजार वर्ग मीटर जमीन को खाली करवाया है। इस जमीन की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह अभियान अथारिटी की तरफ से आगे भी जारी रहेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *