Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

थानेदार के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

जनपद बुलंदशहर के महिला थाने में तैनात निरीक्षक रजनी वर्मा पत्नी किशन वर्मा ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह देवला गांव में मकान बनाकर अपने परिवार सहित रहती हैं
जनपद बुलंदशहर के महिला थाने में तैनात निरीक्षक रजनी वर्मा पत्नी किशन वर्मा ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह देवला गांव में मकान बनाकर अपने परिवार सहित रहती हैं

अमर सैनी

नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र में आम आदमी तो छोड़िए खुद पुलिस के घर सुरक्षित नहीं हैं। दरअसल, थाना सूरजपुर क्षेत्र के देवला गांव में चोरों ने एक कोतवाल के मकान का ताला तोड़कर घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ले गए। घटना की शिकायत पर थाना सूरजपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जनपद बुलंदशहर के महिला थाने में तैनात निरीक्षक रजनी वर्मा पत्नी किशन वर्मा ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह देवला गांव में मकान बनाकर अपने परिवार सहित रहती हैं। मौजूदा समय में वह महिला थाना जनपद बुलंदशहर में तैनात है। 21 मार्च को उनके पति और बच्चे जनपद बुलंदशहर उनके पास रहने के लिए आए थे। एक अप्रैल को जब वे लोग नोएडा वापस आए तो उन्होंने देखा कि देवला गांव स्थित उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। उनकी अलमारी और डबल बेड के अंदर रखे गए सारे सामान को चोरों ने उलट-पुलट कर अस्त व्यस्त कर दिया है। उनके घर में रखे हुए सोने का 60 ग्राम का सेट, 15 ग्राम की सोने की चेन, एक जोड़ी सोने के झुमके, सोने की 10 ग्राम की एक अन्य चेन, चांदी की पायल, लक्ष्मी गणेश की चांदी की मूर्ति, चांदी के सिके, कार का ऑडियो सिस्टम, कपड़े, 50 हजार रुपए नगद आदि चोरी कर लिये है। इससे पूर्व में थाना सूरजपुर क्षेत्र में ही डीसीपी के ऑफिस में काम करने वाले एक सब इंस्पेक्टर के कमरे से नगदी और मोबाइल चोरी हो गया था। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले में घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *