Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

मोदी सरकार के 10 सालों में हिमाचल रेल नेटवर्क से देश के बड़े शहरों से जुड़ा: अनुराग ठाकुर

चाहे रोड हो रेल हो या हवाई सेवा हो पिछले 10 वर्षों में हिमाचल को अनेकों सौग़ातें मोदी सरकार ने दी है
चाहे रोड हो रेल हो या हवाई सेवा हो पिछले 10 वर्षों में हिमाचल को अनेकों सौग़ातें मोदी सरकार ने दी है

01 अप्रैल 2024, नई दिल्ली/ हिमाचल प्रदेश:

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 10 वर्षों में हिमाचल प्रदेश में रेल सेवाओं का अभूतपूर्व विकास हुआ है। आज देश के कई बड़े शहर रेल लाइन के माध्यम से सीधा हिमाचल के ऊना से जुड़ चुके है।

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि “ हिमाचल प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में सदा मैं प्रयासरत रहा हूँ। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हिमाचल प्रदेश में भी बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। चाहे रोड हो रेल हो या हवाई सेवा हो पिछले 10 वर्षों में हिमाचल को अनेकों सौग़ातें मोदी सरकार ने दी है। पिछले 10 साल में मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश को देश के बड़े शहरों से जोड़ दिया है। आज हिमाचल से दिल्ली, अहमदाबाद, जयपुर, इंदौर, हरिद्वार, मथुरा, वृंदावन, नांदेड़ साहब, जोधपुर, साबरमती, आगरा, उज्जैन, चण्डीगढ़ जैसे कई बड़े शहर रेल नेटवर्क से सीधा जुड़ गए हैं और आगे आने वाले दिनों में कई बड़े शहर जुड़ने वाले हैं। रेल सुविधाओं की इस बढ़ोत्तरी से आमजनमानस के साथ साथ सैनिकों और श्रद्धालुओं को सबसे ज़्यादा लाभ मिल रहा है”

आगे बोलते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा “अभी हाल ही में मेरे अनुरोध पर इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस जो सप्ताह मै दो बार चलती थी को अब ऊना तक एक्सटेंशन की मंज़ूरी रेलमंत्री जी ने दे दी थी। यह ट्रेन अब ऊना से इंदौर तक चलाई जाएगी जिससे वृंदावन जाने वाले यात्रियों को आवागमन की बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही ऊना हिमाचल से चल कर सहारनपुर जाने वाली ट्रेन का एक्सटेंशन हरिद्वार तक हुआ है। इससे पहले 17 फरवरी को मैंने चक्की नदी पर पुल निर्माण की मंजूरी दिलाई है जिससे जल्द पठानकोट से जोगिंदरनगर के बीच रेल सेवा बहाल हो जाएगी। इसके साथ ही कांगड़ा से नूरपुर के बीच का रेल ट्रैक भी जल्द रिस्टोर कर लिया जाएगा। इसके लिए भी मैंने माननीय रेल मंत्री जी से मिलकर मंजूरी दिलवा दी है। पिछले महीने ही दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन के लिए (डीएलपीसी) ₹43 करोड़ से ज़्यादा की लागत से राशि से विकास व उन्नयन कार्यों को मंज़ूरी केंद्र सरकार से मिली है”

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा “ विकास ही हमारी प्राथमिकता है और मोदी सरकार ने हिमाचल को सौग़ातें देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आदरणीय प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की चौथी वन्दे भारत ट्रेन की सौग़ात हिमाचल को दी जिसके शुभारंभ के लिए ख़ुद मोदी जी ऊना आये थे। हिमाचल में अब हिंदुस्तान की सबसे आधुनिक ट्रेन भाजपा के कारण ही चल पड़ी है। हिमाचल प्रदेश में रेलसेवाओं का विस्तार हो, हिमाचल को कनेक्टिविटी से जुड़ी कोई समस्या ना हो इसके लिए मोदी सरकार नई ट्रेनें चलाने से लेकर ज़रूरी इंफ़्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट इत्यादि पर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। वित्तवर्ष 2023 – 24 के लिए हिमाचल प्रदेश में रेलवे विस्तार के लिए 1838 करोड़ रुपए मंज़ूर किए हैं। सामरिक महत्व की भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन के लिए 1000 करोड़ ,चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन को 450 करोड़ रुपये , नंगल- तलवाड़ा रेल लाइन के लिए 452 करोड़ रुपए वर्ष 2023-24 के बजट में मंज़ूर किए गये हैं। रेल विस्तार के लिए 1838 करोड़ रुपए की यह मंज़ूरी यूपीए शासन काल के वर्ष 2009 – 2014 से 17 गुना ज़्यादा है । वर्तमान में प्रदेश में ₹19556 करोड़ से 258 किलोमीटर की 4 परियोजनाओं पर काम जारी है”

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा” मेरे संसदीय क्षेत्र के ऊना ज़िले के गगरेट विधानसभा में वर्षों से माँग थी कि यहाँ के लोहारली खड्ड पर 500 मीटर लंबे डबल लेन की मंजूरी, दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, अम्ब रेलवे स्टेशन तक रेल लाइन का विधुतीकरण व फ़ुटओवर ब्रिज का विस्तार, उना रेलवे स्टेशन पर दूसरे प्लेटफ़ॉर्म एवं फ़ुटओवर ब्रिज की मंज़ूरी,पुराने का का विस्तार, नई रेलगड़ियां की मंज़ूरी व चुरारू तकराला अंबाला कैंट-दौलतपुर चौक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन व रायमेहतपुर सहारनपुर-ऊना हिमाचल पैसेंजर एक्सप्रेस का ट्रेन समेत प्रमुख गाड़ियों का स्टापेज पूरे हिमाचल के लिए मोदी सरकार की ओर से बड़ा तोहफ़ा है”

आगे बोलते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा” वर्ष 2014 से मार्च-2019 तक अम्ब-अन्दौरा, चिंतपूर्णी मार्ग व दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन तक का कार्य मोदी सरकार के समय मे पूर्ण हुआ। आज ऊना व अम्ब अन्दौरा रेलवे स्टेशन से कुल 13 ट्रैन इस ज़िला को देश के अलग भागों से जोड़ती हैं। साबरमती रेलवे स्टेशन को भी ऊना से रोजाना ट्रैन चलती है। ऊना हमीरपुर रेल लाइन की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष-2019 धर्मशाला में आयोजित इन्वेस्टर मीट में पुनः दोहराई थी। जबकि पूर्व में वर्ष 2014 से 2019 तक लोकसभा में पेश रेल बजट में तीन बार इस रेल लाइन को आर्थिक-समाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया व निर्माण में आगामी कारवाई के लिए बात दोहराई गयी थी लेकिन इस घोषणा को बल तब मिला जब प्रधानमंत्री मोदी जी ने हिमाचल प्रदेश को दूसरा घर मानते हुए इस रेललाइन के महत्व को जानते हुए स्वंय घोषणा कर प्रदेश की आर्थिकी में बल देने हेतु निर्माण की पूर्व औपचारिकताओं को पूर्ण करने हेतु रेल मंत्रालय को निर्देशित किया है।
यह रेल लाइन माँ ज्वालामुखी, मां चिंतपूर्णी, मां ब्रजेश्वरी, मां चामुंडा इत्यादि को जोड़कर प्रदेश के धार्मिक-पर्यटन में बढ़ोतरी कर प्रदेश के राजस्व में बढ़ोतरी करेगा। वहीँ जिला हमीरपुर व ज़िला मंडी के सरकाघाट, धर्मपुर तहसील व जिला कांगड़ा के पालमपुर, बैजनाथ, जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र इत्यादि से भारतीय सेना और अर्धसैनिक बल में कार्यरत युवाओं को यात्रा के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन से लाभ प्राप्त करेगा। उना हमीरपुर रेल लाइन के निर्माण में 1500 करोड़ हिमाचल प्रदेश सरकार व 4300 करोड़ केंद्र सरकार वहन करेगी”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *