Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

हम पंजाब की शान और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं – मुख्यमंत्री भगवंत मान

 

चंडीगढ़, 27 मार्च ( कोमल रमोला )आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर उन्हें गद्दार करार दिया और कहा कि दोनों नेताओं को लोगों ने इसलिए चुना था क्योंकि वे आप के टिकट पर मैदान में थे लेकिन उन्होंने जालंधर की जनता और उनके भरोसे को धोखा दिया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “अपने वल्लों तां डरेया वड्डे घर जांदा है, पर विच समुंदर जाके मरर जांदा है, अस्सी गरदन सीधी रखन दा मुल उतार रहें हन, बेशर्मां दा तां निवीं पा के वी सर जांदा है।” उन्होंने कहा कि वह पंजाब के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आप पंजाब ने एक बयान जारी कर कहा कि सुशील रिंकू को पंजाब विधानसभा चुनाव में लोगों ने हरा दिया था, लेकिन आम आदमी पार्टी ने उन्हें उठा लिया और जालंधर से सांसद बना दिया। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दोनों ने उनके लिए प्रचार किया और उन्हें भारी जीत दिलाने में मदद की। पर वह गद्दार निकले। वह केवल इसलिए जीते क्योंकि वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार थे, लेकिन उनके विश्वासघात को देखने के बाद जालंधर के लोग उन्हें पूरी तरह से खारिज कर देंगे।

शीतल अंगुराल के बारे में पार्टी ने कहा कि बीजेपी विपक्षी नेताओं को अपनी पार्टी में लाने के लिए बड़े ऑफर देती है और एक मजबूत नेता ही भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ लड़ाई में टिक सकता है। पंजाब के लोगों ने कभी किसी गद्दार का साथ नहीं दिया और आने वाले चुनावों में वे एक बार फिर ऐसे लोगों को उनकी असली जगह दिखा देंगे और आम आदमी पार्टी को वोट देंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *