अमर सैनी
नोएडा।।हनीट्रैप में फंसे एलएलबी के एक छात्र ने शनिवार को नाले में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार सुबह वह घर पर एक सुसाइड नोट छोड़कर घर से निकला था, शाम का उसका शव मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि हनीट्रैप करने वाले आरोपियों ने अपने झांसे में लेकर छात्र की न्यूड वीडियो बना ली। वोडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपये ऐंठने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार, सिग्मा-4 में अनुज अपने परिवार के साथ रहते है। उनका 25 वर्षीय बेटा शिवांश महेंद्रा अचानक गायब हो गया। इस मामले में बीटा-2 कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घर से वह शनिवार सुबह करीब चार बजे निकला था और वह एक सुसाइड नोट छोडकर गायब हो गया था। उसने घर से जाने की किसी को सूचना नहीं दी। बाद में उसका शव ढ़किया बाबा गोलचक्कर के पास नाले में मिला है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान नहीं मिले है। बीटा-2 कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप पर कॉल कर आरोपियों ने उसकी न्यूड वीडियो बना ली। मृतक के पिता अनुज शेयर मार्केट में काम करते है। इससे रुपये वसूलने का प्रयास किया जा रहा था। उसने शर्मिंदगी और लोकलाज के चलते सुसाइड करने का कदम उठा लिया। वह घर का इकलौता चिराग था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।






पाठकों की राय