Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

होली के दिन मेट्रो के टाइमिंग में किया बदलाव

25 मार्च को होली के दिन एनएमआरसी और डीएमआरसी ने मेट्रो की समय सारणी में बदलाव किया गया है। नोएडा से संचालित होने वाले एक्वा लाइन मेट्रो सेवा दोपहर 2 बजे शुरू की जाएगी।
25 मार्च को होली के दिन एनएमआरसी और डीएमआरसी ने मेट्रो की समय सारणी में बदलाव किया गया है। नोएडा से संचालित होने वाले एक्वा लाइन मेट्रो सेवा दोपहर 2 बजे शुरू की जाएगी।

अमर सैनी

नोएडा। 25 मार्च को होली के दिन एनएमआरसी और डीएमआरसी ने मेट्रो की समय सारणी में बदलाव किया गया है। नोएडा से संचालित होने वाले एक्वा लाइन मेट्रो सेवा दोपहर 2 बजे शुरू की जाएगी। दो बजे के बाद प्रत्येक 15-15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेगी। दो बजे एक साथ दोनों टर्मिनल से मेट्रो चलेगी। ताकि आने जाने वाले मुसाफिर को दिक्कत न हो। बता दे नोएडा में एक्वा लाइन से रोजाना करीब 48 हजार के आसपास मुसाफिर मेट्रो में सफर करते है।
वही, डीएमआरसी की ओर से संचालित मेट्रो सेवाएं दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शुरू होंगी। इससे पहले सुबह दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर आवाजाही बंद रहेगी। बता दें, ऐसे में एक रात पहले साढ़े 11 बजे के बाद से ही दोपहर ढाई बजे तक मेट्रो का रखरखाव किया जाएगा। इस दौरान मेट्रो लाइन से लेकर मेट्रो ट्रेन की मरम्मत का काम भी किया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके डीएमआरसी ने जानकारी दी है, कि रैपिड मेट्रो लाइन से लेकर एयरपोर्ट एक्सप्रेस सर्विस लाइन भी सुबह के वक्त बंद रहेगी। ऐसे में अगर आप भी होली के दिन मेट्रो से सफर करने जा रहे हैं, तो इसी टाइमिंग को ध्यान में रखकर घर से बाहर निकले, जिससे आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। ध्यान रहे कि ढाई बजे के बाद आम दिनों की तरह मेट्रो सर्विस जारी रहेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *