Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Uttar Pradesh : जीवन को दांव पर लगाकर आमजन की सुरक्षा करने वाले कार्मिक सम्मानित

Lucknow News : अपना जीवन दांव पर लगाकर आमजन की सुरक्षा करने वाले एसडीआरएफ, पीएसी व अग्निशमन सेवा के कार्मिकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए धनराशि की कमी नहीं है। आपदा क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने वाले 8 कार्मिकों को सम्मानित किया गया है। आने वाले समय में सभी विभागों को भी इससे जोड़ेंगे। इसके अलावा जान बचाने वाले नाविकों, मानव-वन्य जीव संघर्ष में जीवन बचाने वाले के बारे में भी सोचना है।

मुख्यमंत्री के हाथों इन्हें मिला सम्मान

-सुभाष चंद्र* मुख्य आरक्षी, 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल वाराणसी
(अयोध्या में सरयू नदी में फंसे श्रद्धालुओं की जान बचाई)

-शैलेंद्र कुमार* आरक्षी, 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल वाराणसी
(लखनऊ में हुए अग्निकांड के दौरान बहुमंजिला भवन में फंसे नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला)

-लालचंद्र यादव (डी दल)* टीम प्रभारी (निरीक्षक), राज्य आपदा मोचन बल उत्तर प्रदेश (आपदा प्रबंधन अभियानों में टीम का साहसिक नेतृत्व)

-नर्वदेश्वर (डी दल)* प्लाटून कमांडर, राज्य आपदा मोचन बल उत्तर प्रदेश

(जीरो ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान टीम प्रभारी की रणनीतियों को धरातल पर लागू किया)

-महेंद्र यादव व रामजग कुमार* मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 32वीं वाहिनी पीएसी
(प्रयागराज के अरैल घाट पर यमुना में डूब रही बच्ची को रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया)

-योगेंद्र प्रसाद चौरसिया* अग्निशमन अधिकारी, अग्निशमन विभाग
(नोएडा की गारमेंट कंपनी में लगी आग को सूझबूझ से फैलने से रोका)

-अशोक कुमार* फायरमैन, अग्निशमन विभाग
(अलीगंज, लखनऊ में हुए अग्निकांड में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, स्वयं घायल होने के बावजूद अदम्य साहस का परिचय दिया) ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें