Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

विवेक विहार थाना पुलिस ने दो सक्रिय स्नैचरों को किया गिरफ्तार

विवेक विहार थाना पुलिस ने दो सक्रिय स्नैचरों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट:रवि डालमिया

शाहदरा डिस्ट्रिक्ट के विवेक विहार थाना पुलिस ने दो सक्रिय स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से मोबाइल और बाइक बरामद की है। शाहदरा जिले के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऐश मोहम्मद और फरमान के रूप में हुई है।

पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। डीसीपी ने बताया कि एसएचओ विवेक विहार अफाक अहमद के नेतृत्व में एएसआई शिव दत्त, हेड कांस्टेबल विकास और कांस्टेबल पवन की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। डीसीपी ने आगे बताया कि विवेक विहार थाना पुलिस को एक स्नैचिंग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह अपने कॉलेज जा रहा था। जैसे ही वह कस्तूरबा नगर रेड लाइट के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

इसी बीच टीम को गुप्त सूचना मिली कि वारदात वाली बाइक पर एक बदमाश इलाके में घूम रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया.आरोपी ऐश मोहम्मद पर पहले से स्नैचिंग और छेड़छाड़ का मामला दर्ज है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *