Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Bihar : निकाह के भोज में ‘खस्सी’ की जगह ‘मुर्गा’ परोसने पर बाराती-शराती भिड़े, आधा दर्जन से अधिक घायल

Saharsa (मृत्युंजय) : जिले के सिमरी बख्तियारपुर में एक निकाह समारोह के दौरान भोज में खस्सी के मांस की जगह चिकन परोसने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते बाराती और शराती आपस में भिड़ गए। मारपीट में दूल्हा पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर के वार्ड संख्या-12 बलवापार निवासी मो. अनवर के पुत्र मो. अब्दुल्ला उर्फ चांद का निकाह महिषी प्रखंड के राजनपुर निवासी मो. जाविद उर्फ मोटो की पुत्री के साथ तय था। दोपहर करीब तीन बजे निकाह की रस्में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं।

निकाह के बाद जब बाराती भोजन करने बैठे तो दूल्हा पक्ष के लोगों का आरोप है कि उनसे पहले खस्सी का मांस परोसने की बात कही गई थी, लेकिन भोजन में चिकन परोसा गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले।

इस घटना में मो. आशिक, मो. इरफान, मो. हसन, मो. अब्बास, मो. जब्बार, मो. आतिफ और मो. महबूब समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायल बलवापार वार्ड संख्या-12 के निवासी बताए जा रहे हैं।

घायल मो. इरफान ने बताया कि भोजन को लेकर हुए विवाद के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे उनके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में चल रहा है।

घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ है। दूल्हा पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें