Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : दहेज में पांच लाख और बुलेट की मांग, पूरी न करने पर मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत 5 पर मुकदमा

Hapur : हापुड़ में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में पांच लाख रुपये और बुलेट की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि 12 फरवरी 2020 को उनकी शादी जिला बुलंदशहर के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के तीन महीने बाद पति, सास, ननद और ननदोई दहेज में उनसे पांच लाख रुपये और बुलेट की अतिरिक्त मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर उनके साथ मारपीट की जाने लगी।

वर्ष 2025 में ननद ने भागकर किसी युवक से शादी कर ली। ननद के नाम पर दो बीघा जमीन भी थी। इस पर ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता पर दो बीघा जमीन अपने पिता से दिलाने का दबाव बनाने लगे। 14 अगस्त 2025 को आरोपियों ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस उन्हें थाना बीबीनगर लेकर गई, लेकिन पति उन्हें लेने नहीं आया।

विवाहिता का आरोप है कि घर पर आकर ननदोई उनके साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाता था। पति के अपनी भाभी से भी अवैध संबंध रहे हैं। तब से वह अपने मायके में रह रही हैं।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें