Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

दिल्ली के साप्ताहिक बाजार में मौत बनकर घुसी कार, गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ के बाद वाहन को पलटा

दिल्ली के साप्ताहिक बाजार में मौत बनकर घुसी कार, गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ के बाद वाहन को पलटा
दिल्ली के साप्ताहिक बाजार में मौत बनकर घुसी कार, गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ के बाद वाहन को पलटादिल्ली के साप्ताहिक बाजार में मौत बनकर घुसी कार, गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ के बाद वाहन को पलटा

दिल्ली के साप्ताहिक बाजार में मौत बनकर घुसी कार, गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ के बाद वाहन को पलटा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस 3 इलाके की एक साप्ताहिक बाजार में तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए. जिन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां 22 साल की महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इस दुर्घटना में कार चालक भी घायल हुआ है. जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है.

इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है

इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार लोगों को रौंदती नजर आ रही है. हादसे का शिकार हुई महिला सीता देवी परिवार के साथ खोड़ा कालोनी में रहती थी. सीता बाजार में खरीदारी के लिए आई थी। पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि बुधवार रात तकरीबन 9:30 बजे मयूर विहार फेस 3 इलाके के बुध बाजार में तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी, इस हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं. सभी को नजदीकी लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां लोगों का इलाज चल रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *