Uttar Pradesh : डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर बुलंदशहर मेडिकल कॉलेज में सम्मान समारोह, 39 डॉक्टर सम्मानित

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब फ्रेंड्स ने सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के 39 डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सार्थक गुप्ता ने किया।

मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईपीएस पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि डॉक्टर्स डे सिर्फ सम्मान का दिन नहीं है, यह सोचने का भी दिन है कि डॉक्टरों को मानसिक और भावनात्मक समर्थन की जरूरत होती है। यह सम्मान उनके समर्पण, सेवा और मानवीय संवेदना का है। विशिष्ट अतिथि डॉ एस के गोयल ने कहा कि चिकित्सक समाज की रीढ़ हैं, उनके बिना पूरा सामाजिक ढांचा असंतुलित हो जाता है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि डॉक्टर रोज दूसरों की भलाई के लिए काम करते हैं, लेकिन अक्सर अपनी सेहत की अनदेखी कर बैठते हैं। डॉक्टर की जिम्मेदारी सिर्फ इलाज नहीं, मरीज का मानसिक संबल बनना भी है।
इस मौके पर रोटरी क्लब अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, सचिव अनिल कुमार, उपाध्यक्ष राजीव सिंघल, विशाल रस्तोगी, प्रदीप अग्रवाल, सूर्य भूषण मित्तल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।





