Uttar Pradesh : यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम से मिले बुलंदशहर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रपाल गौतम से जिला कांग्रेस कमेटी बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में शिष्टाचार भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी का भव्य स्वागत किया और उनके नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलने का विश्वास व्यक्त किया।
भेंट के दौरान जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने बुलंदशहर जनपद में कांग्रेस संगठन की वर्तमान स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों और चल रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रभारी से आग्रह किया कि वे शीघ्र ही बुलंदशहर का दौरा कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करें और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करें। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही बुलंदशहर का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाए और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत व सक्रिय बनाया जाए। उन्होंने संगठन की मजबूती को कांग्रेस की सफलता की आधारशिला बताते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, राकेश भाटी, कॉर्डिनेटर राजकुमार पंडित, प्रज्ञा गौड़, नईम मंसूरी, भजनलाल जाटव, चंद्रपाल सिंह, किशन चौधरी, गौरव जयराम, अजय छौंकर, डॉ. इरफान, इशू शर्मा, ऋषि गौतम, धर्मेंद्र महावर, नवाब खान, राहुल शर्मा, अमित जाटव, ऋतिक जाटव, सुरेंद्र उपाध्याय, युवा जिलाध्यक्ष इसराइल गहलोत, विपुल कौशिक, मिंटू चौधरी, मुन्नीलाल दिवाकर, दानिश कुरैशी, अजय कुमार, शहर अध्यक्ष रवि वर्मा, सोहेल खान आदि मौजूद रहे।





