Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Noida: निर्जला एकादशी पर दिव्यांग बच्चों ने बांटा जूस, लस्सी और जलजीरा, दिया सेवा का संदेश

FirstOne Rehab Foundation, Nirjala Ekadashi, Divyang Children

Noida: निर्जला एकादशी पर दिव्यांग बच्चों ने बांटा जूस, लस्सी और जलजीरा, दिया सेवा का संदेश

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सेक्टर-70 स्थित फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा सेक्टर-73 में जूस, लस्सी एवं जलजीरा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के विशेष बच्चों और उनके अभिभावकों ने राहगीरों को शीतल पेय वितरित कर सेवा, सामाजिक सहभागिता और मानवता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। फाउंडेशन के निदेशक डॉ. महिपाल सिंह ने कहा कि यह आयोजन केवल पेय पदार्थ वितरण तक सीमित नहीं था, बल्कि समाज में आपसी संबंधों को मजबूत करने और लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का प्रयास भी था। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सामाजिक संपर्कों की कमी के कारण लोगों में तनाव, चिड़चिड़ापन और मानसिक समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे सेवा कार्य मस्तिष्क के लिए सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बनते हैं और समाज में सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

फाउंडेशन की सेंटर मैनेजर सुर्भी जैन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जब विशेष बच्चे ऐसे आयोजनों में भाग लेते हैं तो उनमें आत्मनिर्भरता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम के दौरान आरडब्ल्यूए सेक्टर-122 के अध्यक्ष शिव कुमार को फाउंडेशन की ओर से विशेष बच्चों द्वारा निर्मित हैंडवॉश और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में बच्चों और उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजकों के अनुसार शिविर के दौरान करीब 5000 लोगों को जूस, लस्सी और जलजीरा वितरित किया गया। कार्यक्रम के समापन के बाद सफाई अभियान भी चलाया गया, जिसमें महादेव अपार्टमेंट के निवासियों, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन ने समाज में सेवा, स्वच्छता और सामाजिक समावेशन का प्रेरणादायक संदेश दिया।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें