Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Bihar : गड़हनी अंचल कार्यालय में निगरानी का छापा, 3500 रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar/Arrah (मृत्युंजय) : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार कार्रवाई के बावजूद घूसखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर जिले के गड़हनी अंचल कार्यालय से सामने आया है, जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने राजस्व कर्मचारी जितेन्द्र कुमार को 3500 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी की इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते यह खबर इलाके में फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एड़ौरा गांव निवासी स्वर्गीय राम गोविन्द राम के पुत्र रामदेव राम ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी कि दाखिल-खारिज करने के एवज में राजस्व कर्मचारी जितेन्द्र कुमार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक गौतम कृष्ण के नेतृत्व में धावादल का गठन किया गया। टीम ने योजना के तहत कार्रवाई करते हुए गड़हनी अंचल कार्यालय परिसर से राजस्व कर्मचारी जितेन्द्र कुमार को 3500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे निगरानी के विशेष न्यायालय, पटना में पेश किया जाएगा। बताया गया कि वर्ष 2026 में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की भ्रष्टाचार के खिलाफ यह 74वीं प्राथमिकी है, जबकि ट्रैप से जुड़ा यह 69वां मामला है। अब तक 69 आरोपियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया जा चुका है और कुल 27 लाख 5 हजार 300 रुपये रिश्वत की राशि बरामद की गई है। वहीं, वर्ष 2025 में निगरानी विभाग ने कुल 101 ट्रैप कांड दर्ज किए थे, जिसमें 37 लाख 80 हजार 300 रुपये रिश्वत की राशि बरामद हुई थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें