उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में कई गोवंश अचेत मिले, इंजेक्शन लगाने की आशंका से ग्रामीणों में आक्रोश

Hapur : जिले के थाना सिंभावली क्षेत्र के माधापुर गांव में कई निराश्रित गोवंश अचेत अवस्था में पड़े मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। अचानक कई पशुओं को लड़खड़ाकर गिरते देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में घूम रहे गोवंश बिना किसी कारण के गिरकर बेहोश हो गए। ग्रामीण नरेंद्र त्यागी ने बताया कि पशुओं की यह हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात लोगों ने उन्हें कोई इंजेक्शन लगाया है। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गोवंशों की हालत देखकर लोगों में आक्रोश पैदा हो गया और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पशु चिकित्सक की मदद से अचेत पड़े गोवंशों का उपचार शुरू कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग की टीम से सभी गोवंशों का परीक्षण कराया जाएगा, ताकि बेहोशी का सही कारण सामने आ सके। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी है और दोषियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button