ट्रेंडिंगउत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा; सपा में होगी बड़ी टूट, महाराष्ट्र-बंगाल छोड़िए पूरी सपा भाजपा में शामिल होने को तैयार

Lucknow : योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव पर सीधा निशाना साधते हुए दावा किया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक गुप्त पत्र भेजा है, जिसमें कुछ नाम देकर उन्हें अपने साथ ले जाने और खुद को सुरक्षित रखने की बात कही गई है।

ओम प्रकाश राजभर ने अपने X अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा कि राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी सौंपी है। खन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है। महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है।

https://twitter.com/oprajbhar/status/2067115148721184812

ओम प्रकाश राजभर का यह ट्वीट राजनीति गलियारों में इसलिए चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो रही है। हालांकि, राजभर के दावे पर पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि बीजेपी के और उनके सहयोगी बौखलाए हुए हैं। ओम प्रकाश राजभर अपनी दुकान चलाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

बता दें ट्विटर पर अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर के बीच जुबानी जंग जारी है। दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। हाल ही में ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को टार्गेट करते हुए कहा था कि घूमने ही जाना था तो काशी चले जाते, अयोध्या, मथुरा, नैमिष या मां विंध्यवासिनी के धाम में मत्था टेक आते। आप जाते तो लोकल व्यापारियों को कुछ न कुछ रोजगार तो मिल ही जाता। गरीब फूल-मिठाई-पूजा सामग्री बेचने वालों के घर का चूल्हा जलता, छोटे होटल, ट्रांसपोर्ट वाले और तरक्की करते। मीडिया दिखा देती है तो अपने उत्तर प्रदेश के पर्यटन को भी बल मिलता।

Related Articles

Back to top button