राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में खिदमत चैरिटी ग्रुप ने लगवाई ठंडे पानी की मशीन, जरूरतमंदों को मिलेगी राहत

Hapur (शाहरुख़ खान) : प्यासे को पानी पिलाना बहुत बड़ा पुण्य का काम है और इस भीषण गर्मी में ठंडा पानी लोगों को मिल जाए तो दिल से दुआ निकलती है। यह बात आज खिदमत चैरिटी ग्रुप हापुड़ की तरफ से सिकंदर गेट टंकी पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा के बाहर पानी की मशीन लगवाने के अवसर पर जामिया अरबिया खादिम उल इस्लाम के मोहतमिम मुफ्ती कदीम कासमी ने ठंडे पानी की मशीन के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि इस तरह के नेक काम होते रहने चाहिएं और जरूरतमंदों को ठंडा पानी मिलता रहे।

खिदमत चैरिटी ग्रुप के संस्थापक यासीन मलिक ने कहा कि खिदमत चैरिटी ग्रुप सामाजिक सेवा के कार्य समय-समय पर करता रहता है और हम वादा करते हैं कि भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की समय-समय पर मदद करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले हमने हापुड़ शहर की मस्जिद शकरकुई में एक डेड बॉडी फ्रीजर भी डोनेट किया है। यासीन मलिक ने कहा कि इस मशीन को एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी के अध्यक्ष दानिश कुरेशी की देखरेख में दिया जा रहा है और भविष्य में वह इस मशीन की देखभाल करते रहेंगे।

इस अवसर पर खिदमत चैरिटी ग्रुप के सदस्य हाजी फजलुर्रहमान, डॉ. गुलफाम जहीर, चौधरी हसरत अली, डॉ. जुनैद अनवर, मुफ्ती खालिद कासमी, मौलाना अजीजुर्रहमान कासमी, एहतेशाम खान, डॉ. लईक, मौलाना हुसैन, हाजी जमील मलिक, इंतखाब आलम, आदिल कुरैशी, हाजी मोनिश कुरैशी, राशिद मेवाती, हाफिज अजमल तोमर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button