Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, फरार साथियों की तलाश जारी

Hapur : जनपद हापुड़ के थाना देहात में तैनात हेड कांस्टेबल दौलत राम और कांस्टेबल अभिषेक त्यागी लेपर्ड बाइक से गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने बाइक सवार युवकों को रोककर देर रात शराब ले जाने पर पूछताछ शुरू की थी। जब सिपाहियों ने सबूत के तौर पर उनका वीडियो बनाना चाहा, तो आरोपी भड़क गए। उन्होंने अपने 10-12 साथियों को मौके पर बुलाकर लाठी-डंडों और शराब की बोतलों से दोनों पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में एक सिपाही बेहोश हो गया और हेड कांस्टेबल का सिर फट गया था। सूचना मिलने पर देहात पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य लोगों की गिरफ़्तारी के लिए टीम दबिशे दें रही है।

दरअसल, थाना देहात क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। खाकी पर हमला कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तीन मुख्य आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से ही पुलिस महकमा अलर्ट मोड नजर आया और पुलिस ने साफ कर दिया है कि वर्दी पर हाथ उठाने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारीयों का कहना है गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जबकि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि घटना को सुलझाने के लिए आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने निजामपुर मुगफरपुर रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने हमले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विपिन पुत्र सुदेश निवासी ग्राम मतनौरा थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड, रोहित पुत्र बलवीर निवासी औरंगाबाद थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ और शिवा पुत्र प्रमोद निवासी डगरपुर थाना खेकड़ा जनपद बागपत है।

थाना प्रभारी पारस मलिक के नेतृत्व में पुलिस की टीमें अब इस मामले में नामजद चौथे आरोपी और 10-12 अन्य अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों से उनके फरार साथियों के ठिकानों का पता लगा रही है। एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने के लिए इस मामले में बेहद कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और बहुत जल्द बाकी बचे सभी आरोपी भी सलाखों के पीछे होंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें