Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवाना

Noida International Airport: यमुना सिटी की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, तीन बड़े सड़क प्रोजेक्टों पर बनी सहमति

Noida International Airport: यमुना सिटी की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, तीन बड़े सड़क प्रोजेक्टों पर बनी सहमति

नोएडा। यमुना सिटी और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर काम शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद यमुना सिटी का सीधा और तेज संपर्क दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद तथा अलीगढ़ जैसे प्रमुख शहरों से हो सकेगा। बृहस्पतिवार को नोएडा में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में इन परियोजनाओं पर सहमति बनी। बैठक में अपर मुख्य सचिव एवं इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कमिश्नर (IIDC) दीपक कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पहला प्रस्ताव ओखला बैराज से ग्रेटर नोएडा स्थित जीबीयू (गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय) के पास तक एक एलीवेटेड रोड विकसित करने का है। यह सड़क सीधे यमुना एक्सप्रेसवे को नोएडा और दिल्ली से जोड़ेगी, जिससे एयरपोर्ट तक पहुंचने में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा। अधिकारियों के अनुसार यह एलीवेटेड रोड लगभग 32 किलोमीटर लंबी होगी।

दूसरे प्रोजेक्ट के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-24 (एनएच-24) गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा की 130 मीटर चौड़ी सड़क को यमुना सिटी तक विस्तारित किया जाएगा। यह सड़क सिरसा के पास यमुना सिटी से जुड़ेगी और आगे प्रस्तावित खुर्जा-पलवल एक्सप्रेसवे के माध्यम से अलीगढ़-पलवल मार्ग के जट्टारी बाईपास तक पहुंचेगी। इस परियोजना के पूरा होने से गाजियाबाद और अलीगढ़ दोनों क्षेत्रों को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यमुना सिटी से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

अधिकारियों के अनुसार 130 मीटर रोड का विस्तार लगभग 65 किलोमीटर तक किया जाएगा, जिसमें से करीब 21 किलोमीटर सड़क यमुना सिटी फेज-1 के भीतर विकसित की जाएगी। इस परियोजना को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के साथ लगातार संवाद जारी है।

तीसरे प्रोजेक्ट के तहत वर्तमान में निर्माणाधीन कार्गो हब तक बनाई जा रही वीआईपी रोड को आगे बढ़ाकर प्रस्तावित खुर्जा-पलवल एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना है। इस परियोजना पर भी सहमति बन चुकी है और इसके निर्माण का जिम्मा एनएचएआई को सौंपे जाने का प्रस्ताव है।

यीडा अधिकारियों का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से भविष्य में विकसित होने वाले लगभग 8,000 एकड़ क्षेत्रफल वाले औद्योगिक नोड को भी बड़ा लाभ मिलेगा। यह इंडस्ट्रियल नोड यमुना सिटी फेज-1 और टप्पल-बाजना अर्बन सेंटर के बीच प्रस्तावित है। हाल ही में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को यमुना प्राधिकरण के बोर्ड से भी मंजूरी मिल चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इन तीनों परियोजनाओं के संबंध में एनएचएआई को औपचारिक प्रस्ताव भेजा जाएगा। सड़क नेटवर्क मजबूत होने से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, औद्योगिक क्षेत्रों, आवासीय सेक्टरों और व्यापारिक केंद्रों के बीच आवागमन आसान होगा, जिससे क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें