Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासन

Noida: बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो कारें जलकर क्षतिग्रस्त; बड़ा हादसा टला

Noida: बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो कारें जलकर क्षतिग्रस्त; बड़ा हादसा टला

नोएडा। सेक्टर-55 के सी ब्लॉक में मंगलवार देर रात बिजली के खंभे पर लगे तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पास में खड़ी दो कारों तक पहुंच गईं, जिससे दोनों वाहन आग की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों की सतर्कता और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब एक बजे की है। क्षेत्र के लोगों ने अचानक बिजली के खंभे पर तेज चिंगारियां निकलती देखीं। कुछ ही देर में तारों में आग लग गई और लपटें तेजी से बढ़ने लगीं। आग पास में खड़ी दो कारों तक पहुंच गई, जिससे दोनों वाहनों में भी आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को सुरक्षित स्थान पर हटाना शुरू कर दिया। लोगों की तत्परता के कारण आग अन्य वाहनों और आसपास की संपत्तियों तक नहीं फैल सकी। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग बुझाने में कुछ समय लगा, लेकिन समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी स्थिति का जायजा लिया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। अधिकारियों के अनुसार यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास खड़े कई अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ सकते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। विभाग के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों और उपकरणों का निरीक्षण किया तथा मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने बिजली के खंभों और पुराने तारों के नियमित निरीक्षण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें