Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Punjab : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला

Chandigarh : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने आज पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष (चेयरपर्सन) के रूप में पदभार ग्रहण किया।

पंजाब के बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने विकास भवन, मोहाली में श्री संजय गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री गुप्ता 1988 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव तथा अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं।

इस प्रतिष्ठित जिम्मेदारी का कार्यभार संभालने पर श्री गुप्ता को बधाई देते हुए बिजली मंत्री स सौंद ने विश्वास व्यक्त किया कि उनका व्यापक प्रशासनिक अनुभव तथा शासन-प्रशासन की गहरी समझ पंजाब के बिजली क्षेत्र के नियामक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करेगी। उन्होंने कहा कि स भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में पारदर्शी, उपभोक्ता-अनुकूल तथा प्रभावी विद्युत विनियमन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इन उद्देश्यों की प्राप्ति में आयोग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर नवनियुक्त चेयरमैन संजय गुप्ता ने उन पर विश्वास जताने के लिए पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया तथा आश्वासन दिया कि आयोग बिजली अधिनियम 2003 के प्रावधानों के अनुरूप कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि आयोग उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ बिजली क्षेत्र के समग्र विकास को भी प्रोत्साहित करेगा।

श्री गुप्ता ने कहा कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगे कि बिजली कटौती को यथासंभव न्यूनतम किया जाए तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि ट्रांसमिशन लॉस पर प्रभावी नियंत्रण तथा विभिन्न समस्याओं के समाधान के माध्यम से अपेक्षित परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

इस अवसर पर पी एस पी सी एल के सी एम डी डॉ. बसंत गर्ग, पीएसईआरसी के सदस्य रविंदर सिंह सैणी एवं रवि कुमार, वितरण निदेशक इंद्रपाल सिंह सहित बिजली विभाग, पीएसईआरसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, नवनियुक्त चेयरमैन के परिवारजन तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें