Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida Industry: औद्योगिक सेक्टर साइट-सी में साप्ताहिक बाजार से बढ़ी परेशानी, उद्यमियों ने उठाए मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे

Greater Noida Industry: औद्योगिक सेक्टर साइट-सी में साप्ताहिक बाजार से बढ़ी परेशानी, उद्यमियों ने उठाए मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे

Greater Noida के औद्योगिक सेक्टर साइट-सी में उद्यमियों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण UPSIDA द्वारा करीब 41 साल पहले विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का सपना दिखाकर यहां औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया गया था, लेकिन आज भी उद्यमी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

बुधवार को सेक्टर साइट-सी में उद्यमियों ने अपनी समस्याएं सामने रखते हुए बताया कि क्षेत्र में अब साप्ताहिक बाजार लगने से हालात और खराब हो गए हैं। उद्यमियों के अनुसार गुलिस्तानपुर गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर पहले मंगलवार को बाजार लगता था, लेकिन अब रविवार को भी बाजार लगना शुरू हो गया है। इससे औद्योगिक इकाइयों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है और भारी जाम की स्थिति बन रही है।

उद्यमियों का कहना है कि बाजार लगने वाले दिन सेक्टर की सड़क से निकलना बेहद कठिन हो जाता है, जिससे कर्मचारियों और मालवाहक वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

क्षेत्र के उद्योगपतियों ने बताया कि सेक्टर की अधिकांश सड़कें अंधेरे में डूबी रहती हैं क्योंकि स्ट्रीट लाइटें लगी होने के बावजूद काम नहीं कर रहीं। वहीं नालियां भी जाम पड़ी हैं और बारिश से पहले उनकी सफाई नहीं की गई है। बताया गया कि सेक्टर में साफ-सफाई का टेंडर खत्म हो चुका है और नया टेंडर जारी होने में करीब तीन महीने का समय लग सकता है।

उद्यमियों ने यह भी बताया कि सेक्टर के पास Dedicated Freight Corridor Corporation of India Limited का प्रोजेक्ट पिछले छह वर्षों से निर्माणाधीन है। 130 मीटर रोड का फ्लाईओवर अब तक शुरू नहीं किया गया, जिसके कारण ज्यादातर वाहन सेक्टर के अंदर से होकर गुजरते हैं। इससे लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है और दो मिनट की दूरी तय करने में भी 30 मिनट तक लग जाते हैं।

इसके अलावा उद्यमियों ने जीएसटी से जुड़ी समस्याओं का भी मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि गत्ते के कच्चे माल और तैयार माल पर जीएसटी के अंतर को लेकर उद्योगपति परेशान हैं। आरोप है कि UPSIDA की ओर से भी उद्यमियों को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है।

उद्योगपतियों ने मांग की है कि सेक्टर में मूलभूत सुविधाओं को जल्द सुधारा जाए, साप्ताहिक बाजार को नियंत्रित किया जाए और ट्रैफिक व सफाई व्यवस्था बेहतर बनाई जाए ताकि औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित न हों।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें