Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Bakrid 2026 : हापुड़ के बाजार में ‘बाहुबली’ भैंसे की एंट्री, 31 लाख रखी गई कीमत

Hapur : बकरीद का त्योहार नजदीक आते ही जिले का प्रसिद्ध असौड़ा पशु बाजार पूरी तरह सज चुका है। बाजार में हजारों की संख्या में लोग खरीदारी और पशुओं को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी कई आकर्षक पशु बाजार में आए हैं, लेकिन एक खास भैंसा अपनी ऊंची कीमत और शाही अंदाज के कारण लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इस भैंसे की कीमत 31 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इसके लिए 21 लाख रुपये तक की पेशकश भी मिल चुकी है।.

असौड़ा पशु बाजार में सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारों और पशु प्रेमियों की भीड़ देखने को मिल रही है। बाजार में मौजूद यह विशालकाय भैंसा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। लोग इसके साथ सेल्फी और वीडियो बना रहे हैं। कई लोग केवल इस भैंसे को देखने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले भी महंगे पशु देखे हैं, लेकिन इस बार जिस तरह यह भैंसा चर्चा में है, वैसा नजारा कम ही देखने को मिलता है।

भैंसे के मालिक और पशु व्यापारी आमिर ने बताया कि इस पशु की कीमत 31 लाख रुपये रखी गई है। उन्होंने दावा किया कि कई बड़े खरीदार इसे देखने पहुंचे हैं और अब तक 21 लाख रुपये तक की बोली लग चुकी है। हालांकि अभी तक कोई अंतिम सौदा तय नहीं हो सका है। उनका कहना है कि पशु की कद काठी, स्वास्थ्य और उसकी देखभाल को देखते हुए इसकी कीमत तय की गई है।

व्यापारी के अनुसार इस भैंसे की देखभाल किसी वीआईपी मेहमान की तरह की जाती है। इसके खानपान में विशेष पौष्टिक आहार शामिल किया जाता है। नियमित रूप से दूध, सूखे मेवे और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ दिए जाते हैं। इसके अलावा प्रतिदिन मालिश और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है ताकि पशु स्वस्थ और आकर्षक बना रहे। मालिक का दावा है कि उसकी बेहतर देखभाल ही उसे बाजार के अन्य पशुओं से अलग बनाती है।

इस भैंसे के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से साझा की जा रही हैं। बाजार में पहुंचने वाले लोग इसके साथ फोटो खिंचवाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पोस्ट कर रहे हैं। कई स्थानीय कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर भी इसकी कवरेज करने बाजार पहुंच रहे हैं। यही कारण है कि यह भैंसा अब केवल हापुड़ ही नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चर्चा का विषय बन चुका है।

बकरीद से पहले पशु बाजारों में खरीद फरोख्त अपने चरम पर पहुंच रही है। असौड़ा बाजार में मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से भी खरीदार पहुंच रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस बार बाजार में अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है और आगामी दिनों में कारोबार और बढ़ने की उम्मीद है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें