Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Greater Noida Vending Zone: ग्रेटर नोएडा में वेंडिंग जोन की दुकानों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 1 जून तक मौका

Greater Noida Vending Zone: ग्रेटर नोएडा में वेंडिंग जोन की दुकानों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 1 जून तक मौका

नोएडा : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पटरी दुकानदारों, पथ विक्रेताओं और जरूरतमंद लोगों को राहत देते हुए वेंडिंग जोन की दुकानों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 मई तय की गई थी, लेकिन अब इच्छुक लोग 1 जून तक आवेदन कर सकेंगे। प्राधिकरण के इस फैसले से बड़ी संख्या में रेहड़ी-पटरी कारोबारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

प्राधिकरण के अनुसार ग्रेटर नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में कुल 673 दुकानों वाले वेंडिंग जोन विकसित किए गए हैं। इन दुकानों का उद्देश्य पथ विक्रेताओं और छोटे कारोबारियों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराना है ताकि वे सुरक्षित और बेहतर तरीके से अपना रोजगार चला सकें।

प्रबंधक अर्बन सर्विस अभिषेक सिंह ने बताया कि आवेदन की तारीख बढ़ाने की मांग पटरी दुकानदारों और अन्य लोगों की ओर से लगातार की जा रही थी। इसके बाद सीईओ रवि कुमार एनजी के निर्देश पर आवेदन प्रक्रिया की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

जानकारी के मुताबिक वेंडिंग जोन अल्फा-1, बीटा-1, बीटा-2, ओमिक्रॉन-1ए, ओमिक्रॉन-3, ज्यू-2, ज्यू-3, गामा-2, डेल्टा-1, डेल्टा-3 और पाई-1 तथा पाई-2 सेक्टरों में विकसित किए गए हैं। इन क्षेत्रों में दुकानें आवंटित किए जाने की प्रक्रिया आवेदन के आधार पर पूरी की जाएगी।

प्राधिकरण ने बताया कि इन दुकानों के लिए पथ विक्रेता, भूमिहीन किसान और मजदूर वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 16वें तल पर स्थित अर्बन सर्विस विभाग से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट से भी आवेदन फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है।

अधिकारियों का कहना है कि वेंडिंग जोन बनने से अवैध अतिक्रमण कम होगा और छोटे कारोबारियों को स्थायी रोजगार का बेहतर अवसर मिलेगा। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था और बाजारों में भी सुधार देखने को मिलेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें