Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Faridabad Murder Case: सांई कॉलोनी में युवक की हत्या मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, इलाज के दौरान हुई थी मौत

Faridabad Murder Case

Faridabad Murder Case: सांई कॉलोनी में युवक की हत्या मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, इलाज के दौरान हुई थी मौत

रिपोर्ट: संदीप चौहान

Faridabad के सांई कॉलोनी इलाके में युवक पर सूआ से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में अब हत्या की धारा जोड़ दी गई है। घायल युवक की इलाज के दौरान मौत होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच Faridabad Police की अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार 11 मई को सांई कॉलोनी, मवई निवासी विरेश उर्फ नन्हे पर हमला किया गया था। इस मामले में मृतक के भाई मुकेश ने 12 मई को थाना खेड़ीपुल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 11 मई की रात वह अपने भाई विरेश और अन्य लोगों के साथ घर के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान एक कार वहां पहुंची, जिसमें से पांच युवक बाहर निकले और उन्होंने विरेश पर लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया।

शिकायत के मुताबिक आरोपियों में अमित उर्फ मोटा, शिवम, अमित, अभिषेक और प्रवीन शामिल थे। आरोप है कि मारपीट के दौरान प्रवीन ने विरेश पर सूआ से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना खेड़ीपुल में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मामले में जानकारी देते हुए Varun Kumar Dahiya ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि घायल विरेश की 13 मई को Safdarjung Hospital में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने केस में हत्या की धारा जोड़ दी।

पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रवीन को पहले ही गिरफ्तार कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। वहीं अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने अन्य चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीन, अमित उर्फ मोटा, शुभम, अमित और अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

पूछताछ में सामने आया कि इस पूरे विवाद की वजह पैसों का लेन-देन था। पुलिस जांच में पता चला कि साईन नाम के युवक का मृतक विरेश से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। कुछ दिन पहले साईन पैसे लेने के लिए विरेश के पास पहुंचा था, लेकिन विरेश ने पैसे देने से मना कर दिया था।

पुलिस के मुताबिक इसी विवाद के चलते घटना से पांच-छह दिन पहले टीटू कॉलोनी में एक बैठक हुई, जिसमें विरेश की पिटाई की योजना बनाई गई। इसके बाद आरोपी 11 मई को आई-20 कार में सवार होकर शिकायतकर्ता की गली में पहुंचे और विरेश पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान लोहे की रॉड, लाठी-डंडों और सूआ का इस्तेमाल किया गया।

फिलहाल पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों और पूरे षड्यंत्र की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले से जुड़े हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।

Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में चाय पी रहे बुजुर्ग की चाकू से हत्या, आरोपी भी घायल

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें