Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : बुलंदशहर में एनएचएम कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, वेतन भुगतान न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Bulandshahar News (अवनीश त्यागी) : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों को बीते दो माह से मानदेय न मिलने पर कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मार्च और अप्रैल माह का वेतन लंबित होने के विरोध में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसीएमओ डॉ. सुनील कुमार को सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की।

संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि लगातार स्वास्थ्य सेवाएं देने के बावजूद कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों की स्कूल फीस, किताबों का खर्च, बैंक ईएमआई और घरेलू जरूरतों को पूरा करना कर्मचारियों के लिए मुश्किल हो गया है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 20 मई तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो 21 मई से जिले के सभी एनएचएम कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे और सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला महामंत्री डॉ. तहसीन रज़ा ने भी “नो पे, नो वर्क” नीति अपनाने की बात कही।

ज्ञापन सौंपने के दौरान डीपीएम हरिप्रसाद, डॉ. परवेज, डॉ. गौतम लाल सहित कई अधिकारी और बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने जल्द समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें