
Mathura News : Maninderjeet Singh Bitta ने कहा है कि देश ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और काशी में ज्ञानवापी को मुक्त होते देखा है, अब मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अतिक्रमण मुक्त भव्य मंदिर बनते देखना बाकी है। उन्होंने कहा कि मुगल आक्रांताओं ने हिंदू मंदिरों को तोड़कर अवैध निर्माण किए थे और अब समय आ गया है कि समाज मिलकर ऐतिहासिक भूलों को सुधारे।

मंगलवार को Maninderjeet Singh Bitta वृन्दावन स्थित Priyakant Ju Temple पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात Devkinandan Thakur से हुई। मंदिर संस्थापक देवकीनंदन महाराज ने उन्हें मंदिर का चित्रपट भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान बिट्टा ने सनातन बोर्ड की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि यह केवल किसी संत की नहीं बल्कि पूरे सनातन समाज की मांग है।
पत्रकारों से बातचीत में बिट्टा ने कहा कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबर और औरंगजेब मुस्लिम समाज के पीर-पैगम्बर नहीं थे, बल्कि बाहरी आक्रमणकारी थे जिन्होंने मंदिरों को तोड़कर समाज में विभाजन पैदा किया। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि यदि मुस्लिम भाई स्वेच्छा से मंदिर निर्माण में सहयोग करें तो देश में भाईचारे और सौहार्द की नई मिसाल कायम हो सकती है।
वहीं Devkinandan Thakur ने सनातन बोर्ड की आवश्यकता दोहराते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले दान का उपयोग सनातन धर्म, गौ-सेवा, गुरुकुल, चिकित्सालय और तीर्थ स्थलों के विकास के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मथुरा-वृन्दावन सहित सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों पर मांस और मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर सनातन प्रीमियर क्रिकेट लीग के सचिव योगेश शर्मा, रवि रावत, गजेन्द्र सिंह और संदीप शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





