Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Greater Noida Encounter: LLB छात्र हत्याकांड का दूसरा आरोपी वीर सिंह मुठभेड़ में गिरफ्तार

Greater Noida Encounter : LLB छात्र हत्याकांड का दूसरा आरोपी वीर सिंह मुठभेड़ में गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में हुए एलएलबी छात्र साजन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के दूसरे मुख्य आरोपी वीर सिंह को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। वीर सिंह पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 25 वर्षीय एलएलबी छात्र साजन को तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले पुलिस ने इसी मामले में आरोपी टिल्लू उर्फ मंगेश को भी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था।

यह सनसनीखेज वारदात 5 और 6 मई 2026 की रात साकीपुर गांव में हुई थी। जानकारी के मुताबिक घर के सामने नाली के कचरे को जलाने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि टिल्लू, वीर सिंह और अन्य लोगों ने मिलकर साजन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। साजन को तीन गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

बताया जा रहा है कि साजन शादी समारोह से रात में घर लौटा था, तभी आरोपियों से उसका विवाद हो गया। मृतक और आरोपी एक-दूसरे के पड़ोसी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

पुलिस के अनुसार सूरजपुर थाना पुलिस एमटेक के सामने तिराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। बाद में उसकी पहचान साकीपुर निवासी वीर सिंह के रूप में हुई।

घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा, जिंदा कारतूस, .315 बोर का खोखा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि साजन हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी घायल होकर पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

इस हत्याकांड और लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही बाकी फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Greater Noida encounter news, LLB student murder case, Surajpur police encounter, Veer Singh arrested, Noida crime news, Sakipur village murder, student shooting case, UP police encounter, Greater Noida latest news, firing case Noida, DCP Shailendra Singh, India crime news

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें