राज्यट्रेंडिंगदिल्लीराज्य

New Delhi : ग्रीन पार्क में जज ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

New Delhi : दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में एक जज द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

दरअसल, सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस को डीडी नंबर 34 के तहत पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि अमन कुमार शर्मा (30), निवासी यू-4ए, प्रथम तल, ग्रीन पार्क मेन, ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। वह कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) में सचिव के पद पर तैनात थे और न्यायिक सेवा से जुड़े हुए थे।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मृतक के जीजा शिवम, निवासी डिफेंस कॉलोनी, ने दी। प्रारंभिक जांच में किसी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है

Related Articles

Back to top button