Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Uttar Pradesh : स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, लापरवाही के आरोप में संचालक पर मुकदमा दर्ज

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में मोदीनगर रोड स्थित एक स्वीमिंग पूल में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर स्वीमिंग पूल संचालक के खिलाफ गंभीर लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा के मोहल्ला साकेत निवासी आशीष सिंघल ड्राई फ्रूट और मसालों का कारोबार करते थे। रविवार को वह अपने दो दोस्तों पुनीत और ललित के साथ अपने बेटे और बेटी को लेकर नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली के पास स्थित एक स्वीमिंग पूल में नहाने गए थे। जहां बच्चे छोटे पूल में नहा रहे थे, वहीं आशीष अपने दोस्तों के साथ गहरे पानी वाले पूल में उतरे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके दोस्तों ने उन्हें बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतक के भाई नितिन जिंदल ने स्वीमिंग पूल संचालक अंकुर त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आशीष ने नहाने से पहले सुरक्षा के लिए ट्यूब और अन्य उपकरण मांगे थे, लेकिन कर्मचारियों ने देने से इनकार कर दिया। साथ ही पूल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, न ही वहां कोई लाइफगार्ड मौजूद था और न ही सीसीटीवी कैमरे लगे थे। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने की उचित व्यवस्था नहीं की गई।

सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें