Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : बाइक की बिजली के पोल से टक्कर का मामला, तीसरे युवक की उपचार के दौरान मौत

Hapur News : जनपद हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में 19 अप्रैल की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मेरठ रोड से जोगीपुरा दस्तोई मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रही एक अनियंत्रित बाइक अचानक बिजली के पोल से जा टकराई, जिसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला मजीदपुरा गली नंबर 8 निवासी रियाजुद्दीन उर्फ राजू, सोनू, शिवगढ़ी ईदगाह रोड निवासी गुलफाम उर्फ भूरे और मोहल्ला त्रिलोकीपुरम निवासी इजरायल एक ही बाइक पर सवार होकर जोगीपुरा दस्तोई मार्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल हापुड़ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रियाजुद्दीन उर्फ राजू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सोनू को बेहतर इलाज के लिए मेरठ के अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। अब इसी हादसे में घायल गुलफाम उर्फ भूरे ने भी मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

चौथे घायल इजरायल का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। गुलफाम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि गुलफाम की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है और शव का मेरठ में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें