उत्तर प्रदेशराज्य

Greater Noida Education: जारचा में 17.88 करोड़ की लागत से डिग्री कॉलेज का निर्माण शुरू, 18 महीने में होगा तैयार

Greater Noida Education: जारचा में 17.88 करोड़ की लागत से डिग्री कॉलेज का निर्माण शुरू, 18 महीने में होगा तैयार

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल की गई है। Jarcha Greater Noida में नए राजकीय डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। इस परियोजना का शुभारंभ दादरी विधायक Tejpal Nagar ने फीता काटकर और भूमि पूजन के साथ किया।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि कॉलेज बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही इलाके में बेहतर उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे, जिससे उन्हें दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

करीब 17.88 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह डिग्री कॉलेज आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। परियोजना के तहत जी+3 भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें ओवरहेड टैंक, नलकूप, पंप रूम, फायर फाइटिंग और फायर अलार्म सिस्टम जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं भी शामिल होंगी। इसके अलावा मुख्य द्वार, गार्ड रूम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, स्ट्रीट लाइट, हॉर्टिकल्चर और लैंडस्केपिंग जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

कॉलेज परिसर में आंतरिक आरसीसी सड़कें और सोलर सिस्टम भी स्थापित किए जाएंगे, जिससे यह संस्थान आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनेगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

इस परियोजना को करीब 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया और जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Delhi Mini Secretariat Scheme: हर जिले में बनेगा मिनी सचिवालय, एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं

Related Articles

Back to top button