Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Noida Medical Camp: गौतमबुद्धनगर में 25 स्थानों पर लगे हेल्थ कैंप, डीएम ने श्रमिकों से लिया फीडबैक

Noida Medical Camp: गौतमबुद्धनगर में 25 स्थानों पर लगे हेल्थ कैंप, डीएम ने श्रमिकों से लिया फीडबैक

नोएडा: गौतमबुद्धनगर में श्रमिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बड़े स्तर पर मेडिकल कैंपों का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग, निजी अस्पतालों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद के 25 अलग-अलग स्थानों पर ये कैंप लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में श्रमिकों ने पहुंचकर मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

जिलाधिकारी ने अंबेडकर भवन, सूरजपुर में आयोजित कैंप का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद श्रमिकों से सीधा संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उनका फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवाओं की गुणवत्ता और बेहतर बनाई जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसका लाभ पहुंच सके।

प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिक कल्याण को प्राथमिकता देते हुए आवास, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवाएं और बच्चों की शिक्षा जैसे क्षेत्रों में लगातार काम किया जा रहा है। इसी पहल के तहत स्वास्थ्य विभाग ने इस तरह के व्यापक मेडिकल कैंपों का आयोजन किया है, जिससे जरूरतमंद लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर इलाज मिल सके।

इन कैंपों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। विशेष रूप से महिला श्रमिकों के लिए मैमोग्राफी और ब्रेस्ट स्कैनिंग जैसी जांच सुविधाएं दी गईं, जिससे गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान हो सके। इसके अलावा दांतों के इलाज के लिए पूरी व्यवस्था की गई, जिसमें कैविटी भरने से लेकर एक्स-रे तक की सुविधा शामिल रही।

आंखों की जांच, मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन और मुफ्त चश्मा वितरण जैसी सेवाएं भी कैंपों का हिस्सा रहीं। बच्चों के लिए पीडियाट्रिक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, ताकि उनके स्वास्थ्य की भी उचित देखभाल की जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कैंप नियमित रूप से लगाए जाएंगे। उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ इन कैंपों में पहुंचें और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें