Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में फाजिल अपहरण कांड का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, युवक सकुशल बरामद

Hapur News : जनपदीय स्वाट टीम और गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फाजिल अपहरण कांड का सफल खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि अमरोहा जनपद के गजरौला स्थित मोहल्ला अलीपुर चौपला निवासी 21 वर्षीय फाजिल हयात 17 अप्रैल को देवबंद से बस में सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अल्लाबक्शपुर टोल प्लाजा के पास कार सवार बदमाशों ने उसका पीछा किया और गजरौला पहुंचने पर मौका पाकर उसका अपहरण कर लिया।

जब फाजिल घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने गजरौला थाना पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए युवक की अंतिम कॉल लोकेशन ट्रेस की जिससे पता चला कि घटना गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने हापुड़ पुलिस से संपर्क किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वाट टीम प्रभारी पारस मलिक और गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने स्याना रोड स्थित वेदांत कॉलेज के पास से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मसूद अहमद, मोहम्मद सलमान, आकाश, नीरज कुमार, राहुल त्यागी और उसकी पत्नी श्रुति उर्फ शिखा त्यागी उर्फ जूली शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से फिरौती के रूप में वसूले गए 12.5 लाख रुपये में से 7.5 लाख रुपये नकद, दो तमंचे, कारतूस, दो चाकू और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस अपहरण कांड के मास्टरमाइंड सलमान और मसूद हैं, जो अपहृत युवक के चाचा के मदरसे में पढ़ चुके थे। इसी पहचान का फायदा उठाकर उन्होंने युवक के अपहरण की साजिश रची और अपने अन्य साथियों को इसमें शामिल किया। अपहरण के बाद युवक को अलीगढ़ में राहुल त्यागी के घर पर बंधक बनाकर रखा गया था जहां उसकी निगरानी में राहुल की पत्नी भी शामिल थी।

एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस सफल कार्रवाई से पुलिस ने एक बड़ी वारदात का खुलासा कर पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें